कपडा व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updesh Awasthee
0
दिनारा। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विगत दिनो कस्बे में कपड़े की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी में गोली मारने वाले के मामले में फरार आरोपियों में से एक ईनामी बदमाश को पकडऩे की कार्रवाई की है।

 पुलिस ने इस घटना से जुड़े एक आरोपी को पूर्व में ही गिर तार कर लिया था जबकि तीसरा आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

पुराने दिनारा में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी रामू उर्फ रामकुमार नगरिया में बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में जहां एक बदमाश सुरेन्द्र पुत्र इमरत सिंह यादव निवासी नुनवाहा थाना जिगना को गिर तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर चुकी थी वही फरार दो 5 हजार के ईनामी बदमाशों कल्ला पुत्र पर्वत जाटव व कल्ला पुत्र हरनाम यादव निवासीगण नुनवाहा थाना जिगना में से पुलिस ने कल्ला जाटव को आज गिर तार कर लिया है।

जबकि कल्ला यादव अभी भी फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी से एक अदिया बंदूक, 2 जिंदा कारतूस व एक चला कारतूस बरामद किया है। बदमाश को पकडऩे वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिनारा परमानंद शर्मा, एएसआई भूपेन्द्र सिंह परमान, नत्थाराम राजौरिया, हवलदार रमेश शर्मा, हरदयाल जोशी, सैनिक कमलेश शर्मा की विशेष भूमिका रही।



Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!