शीत लहर पर भारी रही देश भक्ति की लहर, शान से लहराया तिंरगा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अंचल में लगातार हो रही बारिश और शीत लहर पर भी भारी रही देश भक्ति की लहर, कंडाके की ठंड में भी 66वां गणतंत्र दिवस पूर्ण उत्साह,उंमग और धूमधान के साथ मनाया गया, गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मु य समारोह जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे के मु य आतिथ्य में पोलोग्राउण्ड (तात्याटोपे स्टेडियम) में स पन्न हुआ।

जिला स्तरीय मु य समारोह में मु य अतिथि कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने प्रात: 9 बजे पोलोग्राउण्ड समारोह स्थल पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान हुआ। मु य अतिथि श्री दुबे ने खुली जिप्सी में संयुक्त परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख साथ थे। संयुक्त परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्री अरविन्द सिकरवार ने किया। मु य अतिथि ने इस मौके पर मु यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सशस्त्र बल के जवानों ने हर्षफायर किया।

हाड कंपा देने वाली सर्दी में स्कुली बच्चो की प्रस्तुतितियों में ताली की गडगडाहाट की आवाजो ने ठंड को भी कपा दिया। शिवपुरी पब्लिक स्कुल के छात्र छात्राओ की पेशावर में स्कुल हुए हमले के चित्रण को देखे दर्शको के रूह को कांपा दिया। इसके अतिरिक्त अन्य स्कुलो के छात्रछात्राओ ने शानदार प्रस्तुती दी।

गणतंत्र दिवस के समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर केन्द्रित आकर्षक, रंगारंग, मनमोहक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक व्यायाम एवं योगा का भी प्रदर्शन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों पर केन्द्रिन चलित झाकियां भी निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी प्रशंसा-पत्र प्रदाय कर स मानित किया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!