दादा के परिवार से बन सकता है बदरवास ब्लॉक का जनपद अध्यक्ष

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक बदरवास के जनपद पंचायत क्षेत्र के 25 वार्डो के परिणाम घोषित हो चुके है इन परिणामों में कांग्रेस का कहना है कि हमारे 25 में से 20 सदस्तय विजयी हो कर आए है और बदरवास ब्लाक में हमारा जनपद अध्यक्ष होगा।

कोलारस विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक बदरवास की जनपद सदस्य के विजयी प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 1 से अमर सिंह पटेलिया, वार्ड 2 मोटू आदिवासी, 3 से नेहा यादव, 4 परमाल परिहार, 5 विंदो आदिवासी, हरकुंअर यादव, 7 रेखा यादव,8 विक्रम परिहार, 9 से रामवीर सिंह यादव, 10 वृजभान लोधी, 11 मुनिया राजेश यादव, 12 गिरजा यादव, 13 चन्द्रकुंअर बाई, 14 अमित यादव, 15 शिवनंदन पडऱया, 16 रचना यादव, 17 उर्मिला करतार यादव, 18 अलीहसन, 19 गीता धाकड़, 20 हितेन्द्र लोधी, 21 मुन्नी बाई चिड़ार, 22 हेमपाल दांगी, 23 ग्यारसी आदिवासी, 24 अचलकुंअर यादव, 25 लीला आदिवासी निर्वाचित हुए हैं।

सूत्र बता रहे है कि जनपद पंचायत बदरवास का अध्यक्ष पद जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव के परिवार के हिस्से में जा सकता है या वह जिसे चाहेंगे वह जनपद अध्यक्ष बनेगा। और यहां भाजपा को केवल पांच सीटो पर विजयी बजाया जा रहा है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!