शिवपुरी। पिछोर, कोलारस और करैरा में आज नगर पंचायत का प्रथम स मेलन आयोजित किया गया। स मेलन में उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। पिछोर और कोलारस में जहां कांग्रेस ने वहीं करैरा में भाजपा ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया। कोलारस में श्रीमती लक्ष्मीबाई कुशवाह, पिछोर में वीरेन्द्र आदिवासी और करैरा में नरेश गुप्ता उपाध्यक्ष बने।
नगर पंचायत कोलारस में कांग्रेस के रविन्द्र शिवहरे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए जबकि परिषद में भाजपा और निर्दलीय 6-6 तथा बसपा का एक और कांग्रेस के दो पार्षद निर्वाचित हुए। लेकिन इसके बावजूद भी अध्यक्ष समर्थित पार्षद लक्ष्मीबाई कुशवाह उपाध्यक्ष बनने में सफल रहीं। अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने जोड़तोड़कर उपाध्यक्ष चुनाव के लिए अपने खेमे में 10 से अधिक पार्षदों को लाने में सफलता हासिल की।
यहां जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव ने उपाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रत्याशी चुनने का अधिकार नपं अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे को दिया और श्री शिवहरे ने वार्ड क्र. 12 से निर्दलीय पार्षद लक्ष्मी बाई कुशवाह को उपाध्यक्ष पद का उ मीदवार घोषित किया। पिछोर में नपं अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के संजय पाराशर विजय हुए, वहीं 15 सदस्यीय परिषद में कांग्रेस के 7, भाजपा और निर्दलीय पार्षद 4-4 की सं या में जीतकर आये। बाद में 4 निर्दलीय पार्षदों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली जिससे उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की जीत का रास्ता एकदम आसान हो गया।
यहां से कांग्रेस ने वीरेन्द्र आदिवासी को उपाध्यक्ष पद का उ मीदवार बनाकर उन्हें निर्दलीय रूप से विजयी बनाने में सफलता हासिल कर ली। नगर पंचायत करैरा में अध्यक्ष पद पर भाजपा के कोमल साहू निर्वाचित हुए और यहां से कांग्रेस का एक भी पार्षद विजयी नहीं हुआ इससे यह तय लग रहा था कि भाजपा जिसे चाहेगी उसे उपाध्यक्ष बनाने में सफलता हासिल होगी। यहां उपाध्यक्ष पद के लिए उ मीदवार चुनने हेतु पार्टी के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, संगठन मंत्री श्याम महाजन, जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा गुरू करैरा पहुंचे। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में नरेश गुप्ता, मुकेश राय, रामेश्वर कुशवाह और नन्हे खान के नाम थे, लेकिन आम सहमति से नरेश गुप्ता को उपाध्यक्ष पद का उ मीदवार घोषित किया गया है। नरेश गुप्त वार्ड क्र. 10 से चुनाव जीते हैं और वह तीसरी बार पार्षद बनने में सफल रहे हैं।
शिवपुरी, बदरवास, खनियांधाना और बैराड़ में कल चुनाव
शिवपुरी नगरपालिका परिषद का प्रथम स मेलन 6 जनवरी को आहूत किया गया है जिसमें उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। उपाध्यक्ष पद के साथ अपील समिति और योजना समिति के प्रतिनिधि का चयन भी स मेलन में किया जायेगा। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अभी पत्ते खोले नहीं है। वहीं बदरवास, खनियांधाना और बैराड नपं में भी कल प्रथम स मेलन के दौरान उपाध्यक्ष पद का चुनाव किया जायेगा।