शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री राठखेड़ा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर इंका नेताओं ने सिंधिया जी का आभार ज्ञापित किया है। साथ श्री राठखेड़ा को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। बधाई देने वालों में विधायक रामसिंह यादव, केपी सिंह, शकुंतला खटीक, प्रदेश महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, नगर पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, नगर पंचायत बैराड़ सुशीला दौलत सिंह रावत,केशव सिंह तोमर, हरवीर सिंह रघुवंशी, राकेश गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गणेशीलाल जैन, विजय शर्मा, पूर्व विधायक जगदीश वर्मा, बैजंती वर्मा, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, पूर्व विधायक गणेश गौतम,ने बधाई दी है।

%2B(2).jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।