शिवपुरी। बदरवास के ग्राम बारई में विगत दिवस तीन युवकों द्वारा एक वृद्ध की मारपीट करने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है और पीएम रिपोर्ट आने के इंतजार में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक गज्जू पुत्र जुगता कुशवाह उम्र 75 वर्ष निवासी बारई के यहां कोई भी संतान नहीं है जिस कारण वह अपने रिश्तेदार कैलाश कुशवाह के यहां बारई में रह रहा था, जहां चंदन कुशवाह, कमर उर्फ कल्याण कुशवाह और भूरा कुशवाह गज्जू से जलन रखते थे और इसी बात को लेकर 15 जनवरी को तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी मारपीट कर दी थी।
जिसकी रिपोर्ट गज्जू ने थाने में दर्ज कराई और पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 294, 323, 34 का प्रकरण दर्ज कर गज्जू को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां बीती रात्रि उसकी मौत हो गई, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गज्जू की मारपीट के बाद आई चोटों से मौत हुई है या वह बीमार था।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। अगर गज्जू की मौत पिटाई से आई चोटों के कारण हुई है तो आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया जायेगा।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।