शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम सकलपुर में कल दोपहर बकरियां चराने गये एक युवक भालू ने हमला बोल दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र रामदयाल आदिवासी निवासी सकलपुर कल दोपहर गांव के पास स्थित जंगल में बकरियां चराने के लिये गया हुआ था, जहां एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया।
युवक घायल अवस्था में शाम तक जंगल मेें ही पड़ा रहा। जिसकी जानकारी वहां से गुजर रहे परिजनों को दी तब कहीं जाकर जगदीश को जिला अस्पताल लेकर आये जिला इलाज जारी है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।