बलात्कार पीड़िता का था वो भ्रूण: हुआ खुलासा, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कल खनियांधाना के एक गांव में मानव भ्रूण मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया हैं। बताया गया है कि गांव की एक नाबालिग के साथ बंधक बनाकर बालात्कार किया था और गर्भवती होने पर आबार्शन की दवा भी दी गई।

जानकारी के अनुसार खनियांधाना क्षेत्र के चमरौआ निवासी 16 वर्षीय नाबालिग रेखा 3 माह पूर्व अपने घर पर थी उसी समय गांव की निवासी और पीडि़ता की पडौसी सुमन पत्नि बाबूलाल केवट घर आकर कहा कि मेरा पति काम से बहार गया हुआ है में आज घर पर अकेली हुं तुम मेरे घर आकर सौ जाना।

अपनी पडोंसन पर विश्वास कर नाबालिग रेखा उसके घर चली गई तभी रात में सुमन ने गॉव के ही निवासी राजकुमार केवट का वहां बुला लिया और सुमन व राजकुमार ने लड़की के हाथ पैर बांधकर व मुंह बंद कर उसके साथ बालात्कार किया और धमकी दी पीडि़ता ने डरकर किसी को कुछ नहीं बताया।

बालात्कार से नाबालिग रेखा गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने दवाएं लाकर गर्भपात करा दिया और भ्रूण गांव में फेंक दिए। भ्रूण मिला तो मामला प्रकाश में आया पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की तो परत दर परत मामला खुलता चला गया। टीआई खनियांधाना सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!