शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग थानों क्षेत्र में पुलिस ने 119 देशी क्वार्टर जब्त कर दो आरोपियों को गिर तार किया है। उक्त दोनों आरोपी अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आड़व रोड तालाब के पास ग्राम करई में धर्मेन्द्र पुत्र नत्थू वंशकर अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही की तो वहां से धर्मेन्द्र को गिर तार कर लिया और उसके पास से 100 क्वार्टर कीमती चार हजार रुपये जब्त कर लिये, वहीं दूसरी शराब विक्रय की सूचना ब्लॉक वाली गली से प्राप्त हुई जहां से पुलिस ने धनीराम कुशवाह को 19 क्वार्टरों के साथ गिर तार कर लिया।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।