बैराड। आज बैराड नगर पंचायत में बुलाए गए प्रथम स मेलन में हुए उपाध्यक्षी चुनाव में भाजपा के हर्षवर्धन निर्विरोध चुने गए है। विदित हो हर्षवर्धन व्यास उर्फ सोनू बैराड के नगर पंचायत वार्ड 2 से भी बैराड में सार्वधिक मतो से पार्षद का चुनाव जीते थे। शुरू से ही बैराड नगर पंचायत के उपाध्यक्षी को लेकर खीचतान चल रही थी।
जैसे ही सोनू का नाम भाजपा ने उपाध्यक्षी के रूप में प्रत्याशी घोषित किया,कांग्रेसियों ने अपने हथियार डाल दिए और वही अन्य पार्षदो ने भी खुले स्वर में सोनू को अपना समर्थन दिया।
इस कारण बैराड में कांगे्रसियों को कोई प्रत्याशी नही मिला और कांग्रेस की ओर से कोई नाम ना आने के कारण युवा भाजपा नेता हर्षवर्धन निर्विरोध चुन लिए गए।