सुबह से ही बारिश जारी, शिवपुरी में ठंड का अटैक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछले दो दिनों में हुई बारिश के बाद आज फिर से बारिश ने अंचलभर में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। कल मौसम थोड़ा साफ रहा और ठंड में ाी हल्कापन रहा, लेकिन आज सुबह बारिश ने फिर से ठंड को बढ़ा दिया है।

ऐसी स्थिति में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या पर असर पडऩा शुरू हो गया है।

विदित हो कि इस वर्ष ठंड के साथ-साथ बारिश ने अंचलभर को अपनी जकड़ में ले रखा है। अभी कुछ समय पहले मौसम खुलने के साथ भी गर्मी का असर देखने को मिला, लेकिन विगत तीन  से चार दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली और दो दिन लगातार बारिश हुई जिससे पारा कम हो गया और ठंड ने एक बार फिर असर दिखाना शुरू कर दिया।

दो दिनों तक हुई बारिश के बाद कल मौसम में थोड़ा सुधार आया, लेकिन आज सुबह वही स्थिति निर्मित हो गई। सुबह से ही बारिश शुरू हुई और दोपहर तक जारी थी। ऐसी स्थिति में लोगों घर पर ही रहे, वहीं कल गणतंत्र दिवस का समारोह मनाया जायेगा जिसमें बारिश खलल डाल सकती है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!