राजमाता की पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल और बिस्किट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। स्व. विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट बांटे तथा मरीजों को बताया कि आज श्रद्धेय राजमाता की पुण्यतिथि है।  प्रहलाद भारती ने बताया कि  राजमाता ने राजनीति को समाजसेवा का माध्यम बनाया था। इस कारण उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि समाजसेवा कर ही दी जा सकती है।

राजमाता की पुण्यतिथि पर सुबह-सुबह भाजपा नेतागण जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने एक-एक वार्ड में पहुंचकर मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किये। इसके बाद भाजपा नेतागण निराश्रित भवन पहुंचे जहां उन्होंने रह रहे वृद्धजनों को फल वितरित किये।

फल और बिस्किट वितरण के अवसर पर मु य रूप से विधायक प्रहलाद भारती, संजय गौतम, विमलेश गोयल, अनिल गोयल, राजेन्द्र शिवहरे, नरेन्द्र दुबे ठेकेदार, तेजमल सांखला, भानू दुबे, भाजपा झुग्गी झोंपड़ी प्रकोष्ठ के संभागीय संयोजक विमल जैन, मण्डी उपाध्यक्ष कैलाश कुशवाह, भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर, श्रीमती अर्चना राठौर, जिनेन्द्र जैन, संजय लूनावत, मुकेश जैन, धनीराम रावत, आनंद जैन, मनोज शर्मा, लच्छीराम कोली, बृजेश कुमार कोली आदि उपस्थित थे।

पार्षद दुबे ने फल वितरित और सदस्यता अभियान चलाकर मनाई पुण्यतिथि
वार्ड क्र. 38 के पार्षद भानू  दुबे ने स्व. राजमाता सिंधिया की पुण्यतिथि अपने वार्ड कार्यालय टीव्ही टावर के नीचे भार्गव चक्की के पास मनाई जहां सबसे पहले उन्होंने राजमाता सिंधिया की चित्र पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद वार्डवासियों के साथ फक्कड़ कॉलोनी पहुंचे जहां गरीबों को फल वितरित किये। बाद में वार्ड कार्यालय पर सदस्य अभियान चलाया जिसमें सैंकड़ों की सं या में वार्डवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

उनके साथ पंकज समाधिया, सोनू समाधिया, पूर्व भार्षद भोपाल सिंह दांगी, सौमित्र तिवारी, मनोज भार्गव, धीरेन्द्र सिंह, केपी परमार, डॉ. राकेश राठौर, पवन अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, धर्मेन्द्र नायक, भरत तिवारी, गौरव त्रिवेदी, विकास शर्मा सहित अनेक समर्थक मौजूद थे।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!