5 वर्षीय बालक पर हिंसक सूअर का हमला, मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठकुरपुरा में कल एक पांच वर्षीय मासूम बालक पर सूअर ने उस समय हमला बोल दिया जब वह खेल रहा था। घटना में बालक घायल हो गया जिसकी शिकायत घायल बालक के पिता ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में सूअर पालक के खिलाफ धारा 289 का प्रकरण कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय ल पी पुत्र परमानंद यादव कल घर के बाहर खेल  रहा था तभी वहां घूम रहे सूअर ने बालक पर हमला बोल दिया और उसके पैर को काट लिया। जब बालक चिल्लाया तो परिजनों ने बाहर निकलकर बालक को सूअर के चंगुल से छुड़ाया और उसकी मरहम पट्टी के लिये जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

बाद में बाल के पिता परमानंद यादव ने थाने पहुंचकर सूअर पालक माना बाल्मीक निवासी ठकुरपुरा की शिकायत की, जहां पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

यहां उल्लेख करना प्रासांगिक होगा कि शहर में बढ़ती सूअरों की सं या के कारण शहरवासी परेशान हैं और पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं जिसके लिये प्रदेश की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चिंतित थी, वहीं माननीय उच्च न्यायालय ने भी सूअरों को शूट आउट करने के आदेश दिये थे।

जिस पर नगरपालिका ने हैदराबाद के शूटर नबाव सफात अली को सूअर शूट करने का ठेका दिया था, लेकिन शूटर ने सूअर शूट की आड़ में जमकर घपलेबाजी की और सूअरों की सं या बढ़ाकर भुगतान प्राप्त किया और हजारों की सं या में सूअर मारने का दावा, लेकिन सूअरों की सं या आज भी जस की तस है और सूअरों को सड़कों और कॉलोनियों में धमाचक्क करते हुए आसानी से देखा जा सकता है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!