2 करोड रूपए को पार करेगा जिपं चुनाव, जिले के कई राजनीतिक परिवार रण में

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित होने के बाद भी यह चुनाव 2 करोड रूपए के ऊपर जा सकता है। जिले के कई राजनीतिक परिवार इस चुनाव में अध्यक्ष और उपाघ्यक्ष बनने और बनाने को मैदान में है।

जिला पंचायत की 23 सदस्यों के लिये हो रहे चुनाव में 6 वार्डों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और द्वितीय तथा तृतीय चरण के चुनाव में 17 सदस्यों का निर्वाचन होना अभी शेष है, लेकिन आसार नजर आ रहे हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जोरदार घमासान के आसार हैं।

अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिये आरक्षित है और कांग्रेस तथा भाजपा के पिछड़ा वर्ग के कई परिवार जोर आजमाइश करने में लगे हुए हैं। इस बार भी अध्यक्ष पद के चुनाव में मनी पालिटिक्स के हावी होने की पूरी उ मीद है। बाजार में चल रही चर्चा के अनुसार एक-एक सदस्य की बोली 20 से 25 लाख से कम होने की उ मीद नहीं है।

खनियांधाना और बदरवास विकासखण्ड की तीन-तीन सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और इनके परिणाम भी स्पष्ट हो चुके हैं। बदरवास विकासखण्ड के वार्ड क्र. 20 में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती कमला यादव साढ़े 11 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत चुकी हैं और वह अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार हैं।

कांग्रेस में पिछोर विकासखण्ड से पूर्व मण्डी अध्यक्ष ज्ञान सिंह लोधी की पुत्री भी चुनाव मैदान में है यदि वह चुनाव जीत गई तो उन्हें भी अध्यक्ष पद के लिये मजबूत दावेदार माना जा सकता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हनुमंत लोधी की पुत्री भी सदस्य पद का चुनाव लड़ रही हैं उनकी महत्वाकांक्षा भी अध्यक्ष बनने की है।

जहां तक भाजपा का सवाल है पार्टी के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत के भाई रामस्वरूप रावत की धर्मपत्नी श्रीमती शारदा रावत सदस्य पद का चुनाव जीतने में सफल रहीं तो उनका भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होना तय है। श्रीमती शारदा रावत जनपद  पंचायत नरवर की निवर्तमान अध्यक्ष हैं और वार्ड क्र. 6 से चुनाव लड़ रही हैं।

इस वार्ड से पड़ोरा वाले धर्मेन्द्र रावत की पत्नी भी चुनाव मैदान में है उन्हें भी अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है। वार्ड क्र. 23 से भाजपा नेता रामस्वरूप रावत अपनी मां संतो रावत को चुनाव लड़ा रहे हैं जबकि वार्ड क्र. 6 से उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा है। संतो रावत और उनकी बहू को भी जीतने पर अध्यक्ष पद का दावेदार माना जा रहा है।

उपाध्यक्ष पद हेतु भी अनेक दावेदार सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं। युवक कांग्रेस के पूर्व संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र रघुवंशी बंटी वार्ड क्र. 21 से चुनाव जीत चुके हैं और उन्होंने उपाध्यक्ष के लिये खुलकर अपनी इच्छा जाहिर की है। वार्ड क्र. 23 से कपिल जैन मनी पावर के जरिये दमदारी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी जीतने पर उपाध्यक्ष पद की दौड़ में रहेंगे।

पिछोर जनपद पंचायत क्षेत्र से पूर्व मंत्री भैयासाहब लोधी के सुपुत्र दिनेश लोधी और वार्ड क्र. 5 से पूर्व मंत्री पूरन सिंह बेडिय़ा के सुपुत्र अवधेश बेडिय़ा चुनाव मैदान में हैं।

पूर्व सदस्य दीनदयाल जाटव स्वयं और पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश फौजी अपनी धर्मपत्नी को चुनाव लड़ा रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक के देवर भी चुनाव मैदान में हैं। बसपा नेता सुआलाल जाटव वार्ड क्र. 23 से चुनाव लड़ रहे हैं। ये सभी उपाध्यक्ष पद के लिये चुनाव लड़ सकते हैं।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!