भारत पर्व के लिए कलेक्टर का आमंत्रण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वराज संस्थान संचालनालय भोपाल एवं जिला प्रशासन के सहयोग से गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर स्थित मानस भवन, गांधी पार्क शिवपुरी में 26 जनवरी 2015 की शांम 6 बजे से लोकोत्सव ''भारत पर्व' का आयोजन किया गया जाएगा।

कलेक्टर राजीव दुबे ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस अर्थात 26 जनवरी 2015 को शाम 6 बजे से स्थानीय मानस भवन शिवपुरी में म.प्र. शासन संस्कृति विभाग के तहत स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से लोकतंत्र के लोक उत्सव ''भारत पर्वÓÓ का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री दुबे ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि वे भारत पर्व के कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे तथा प्रदेश की लोककलां और संस्कृति प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम से रूबरू हो।

जिला कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक सं या में भारत पर्व के कार्यक्रम में उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें। 'भारत पर्वÓ के कार्यक्रम में बरेदी, बधाई लोक नृत्यों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति श्रीकृष्ण लोक सांस्कृतिक विकास संस्थान सागर के श्री मनोज यादव के नेतृत्व में टीकमगढ़ से श्री अनिल मिश्र तेजस तथा साथियों द्वारा कवि स मेलन के कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन
म.प्र.शासन, संस्कृति विभाग के आधीन स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा गणतंत्र दिवस की संध्या पर प्रदेश के सभी जिला मु यालयों पर लोकतंत्र के लोक उत्सव के रूप में ''भारत पर्वÓÓ का मानस भवन गांधीपार्क में आयोजन किया जाता है। लोकतंत्र के लोक उत्सव में देशभक्ति पर केन्द्रित कार्यक्रमों के साथ ही कला, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता आदि की प्रस्तुति दी जावेगी। इस मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय शिवपुरी द्वारा विकास कार्यों पर केन्द्रित छायाचित्र प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!