शिवपुरी। कोलारस के हनुमान मंदिर पुरानी नगर पालिका के पास रहने वाले अनिल पुत्र देवीलाल ने ग्राम पंचायत बैरसिया के बीएलओ शिबबाबू सिंह पर मतदाता सूची में फर्जी तरीके से फेरबदल कर मतदाता बढ़ाने के आरोप लगाए है।
आरोप लगाने वाले युवक का कहना है कि पंचायत की मतदाता सूची में वर्ष 2009 में कुल मतदाता 910 थे लेकिन अभी जो मतदाता सूची बीएलओ द्वारा तैयार की गई है उसमें मतदाताओं की सं या को इतनी अधिक बढ़ा दी गई है कि कुल मतदाता अब 1855 हो गए है। इसके अलावा बीएलओ शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर 12 में निवास करते है और यहां पर इनका व इनके परिवार का मतदाता सूची में नाम दर्ज है।
इसके बाद भी बीएलओ ने बिना किसी पते के ग्राम पंचायत बैरसिया में अपना व अपने पूरे परिवार के लोगो का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया है। इस पूरे मामले को लेकर अनिल ने कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित चुनाव आयोग में बीएलओ की शिकायत पर उसके खिलाफ स त कार्रवाई कराने की मांग की है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।