शिवपुरी। कोतवाली टीआई योगेन्द्र सिंह जादौन के निर्देशन में फिजीकल चौकी पुलिस ने १५ साल से ईसी एक्ट के मामले में फरार एक स्थायी वारंटी को बूढ़ी बरोद सुरवाया से गिर तार करने की कार्रवाई की है। उक्त आरोपी की पुलिस को कई वर्षो से तलाश थी और बीती रात पुलिस की यह तलाश खत्म हो गई।
टीआई जादौन को सूचना मिली कि एक वर्षो से फरार वारंटी सुरवाया के बूढ़ी-बरोद में निवास कर रहा है। सूचना पर से फिजीकल चौकी प्रभारी निशा अहिरवार, आरक्षक केशव तिवारी व भोले सिंह राजावत मौके पर पहुंचे और वहां से पुलिस टीम ने ईसी एक्ट के मामले में १५ साल से फरार रमेश पुत्र नारायण रावत निवासी करौंदी हाल निवासी बूढ़ी बरोद सुरवाया को गिर तार कर लिया। पुलिस टीम को इस मामले में एसपी एमएल छारी की तरफ से पुरूस्कृत किया गया है।

.png)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।