ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, अधेड़ की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। एक अधेड़ ने अपने दामाद को जैसे ही फतेहपुर तिराहे पर घर जाने के लिए छोड़ा और मुढ़ैनी जाने के लिए ससुर रोड़ पर वापस लौटा तभी सामने से आ रहेे एक ट्रक ने आनन-फानन में बाइक सवार ससुर को रौंद दिया।

इस घटना में अधेड़ की ट्रक से कुचले जाने के बाद मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई वही घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाकर मृतक के शव को रोड़ से उठाकर पीएम हाउस पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को बरामद कर लिया है।

मुढ़ैनी निवासी प्रकाश(50)पुत्र लटूरी जाटव शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ग्राम रातौर में रहने वाले अपने दामाद हीरालाल (24) पुत्र हरभजन जाटव को गुना बायपास से बाइक पर सवार होकर फतेहपुर तिराहे पर छोडऩे आया था। यहां उसने अपने दामाद हीरालाल को छोड़ा और वापस पलटा तभी गुना की तरफ से आ रहे एक ओवरलोड ट्रक ने प्रकाश को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के दौरान ट्रक का टायर प्रकाश के ऊपर से गुजर गया जिससे प्रकाश की मौके पर कुचलने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो की सं या में भीड़ एकत्रित हो गई वही आने-जाने वाले वाहन भी रूक गए जिससे घटनास्थल पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई और वाहनो की लाइन लग गई।

 इसके बाद किसी ने फोन पर पुलिस को मामले की सूचना दी जिस पर से कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची जहां पुलिस ने शुरूआत में भीड़ को मौके से हटाकर जाम ाुलवाया और रोड़ पर पड़े शव को उठाकर पीएम हाउस पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में दामाद की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है वही पुलिस ने भी ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!