पिछोर में भाजपा को झटका, कांग्रेस ने छीना अध्यक्ष पद

पिछोर/शिवपुरी। नगर पंचायत पिछोर में अध्यक्ष और पार्षद पदों पर भाजपा को करारा झटका लगा है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय पाराशर ने भाजपा प्रत्याशी और निर्वतमान अध्यक्ष विकास पाठक को 724 मतों से पराजित कर दिया है। 

भाजपा के बागी निर्दलीय उ मीदवार डॉ. रमेश चौधरी चुल्लू डॉक्टर तीसरे स्थान पर रहे। लेकिन उन्होंने भाजपा की हार सुनिश्चित करने का काम किया। पार्षद के 15 पदों पर भी सर्वाधिक 7 पार्षद कांग्रेस के जीते हैं। जबकि भाजपा और निर्दलीय पार्षदों की सं या 4-4 रही।

अध्यक्ष पद पर पिछले चुनाव में विकास पाठक विजयी हुए थे। इस बार भाजपा ने पुन: उन पर विश्वास कर टिकट दिया। जबकि भाजपा का यशोधरा राजे खेमा यहां से डॉ. रमेश चौधरी को टिकट की मांग कर रहा था। डॉ. रमेश चौधरी टिकट न मिलने पर निर्दलीय रूप से चुनाव मैदान में डट गए। इस तरह से भाजपा के मतों का बटवारा हो गया और इस बिखराव का पूरा फायदा कांग्रेस प्रत्याशी संजय पाराशर ने उठाया। अध्यक्ष पद के लिए संपन्न हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी संजय पाराशर ने 3769 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। जबकि भाजपा प्रत्याशी विकास पाठक कुल 3049 मत ही प्राप्त कर पाए। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश चौधरी ने 1970 मत प्राप्त किए।

नपं पिछोर के विजयी पार्षदों के नाम
नपं पिछोर के विजयी पार्षदों मेें वार्ड क्रमांक 1 से लीलावती पाठक (भाजपा), वार्ड 2 से सुनील लोधी (भाजपा), वार्ड 3 मंजू गुप्ता (भाजपा) वार्ड 4 सुधा केवट (कांग्रेस), वार्ड 5 हल्केराम लोधी(निर्दलीय), वार्ड 6 आसमा बानो (निर्दलीय), वार्ड 7 रमाकांत पटसारिया(भाजपा), वार्ड 8 श्रीमती सरोज दुबे (कांग्रेस), वार्ड 9 अशोक निटोरिया (कांग्रेस) वार्ड 10 गोपाल घावरी (कांग्रेस), वार्ड 11 वीरन आदिवासी(कांग्रेस), वार्ड 12 राधेलाल रजक (निर्दलीय), वार्ड 13 गीताबाई (कांग्रेस), वार्ड 14 मिथला केवट (कांग्रेस), वार्ड 15 रामवती मनोहर(निर्दलीय)