बदरवास में भी कांग्रेस ने किया कब्जा, प्रयागबाई पुन: बनी अध्यक्ष

शिवपुरी। नपं बदरवास में कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रयागबाई परिहार ने भाजपा उ मीदवार श्रीमती नारायणीबाई खटीक को 1701 मतों के विशाल अंतर से पराजित कर विजयश्री हासिल की।

श्रीमती प्रयागबाई परिहार को जहां 4550 मत हासिल हुए। वहीं भाजपा प्रत्याशी नारायणी खटीक 2849 मतदाताओं का समर्थन मिला। श्रीमती परिहार को इस बार भी कांग्रेस ने उ मीदवार बनाया था। पार्षद पदों पर भी कांग्रेस के 15 में से 10 पार्षद विजयी हुए हैं। इनमें से वार्ड क्रमांक 2 से पूर्व में ही कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कुसुमलबाई परिहार निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।

बदरवास नगर पंचायत में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्व. लालसाहब यादव का दबदबा इस बार भी कायम रहा और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती प्रयागबई परिहार अध्यक्ष पद का चुनाव आसानी से जीत गईं। नपं के विजयी पार्षदों के नाम हैं वार्ड क्रमांक 1 से नगर पंचायत के निर्वतमान उपाध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, वार्ड 2 से श्रीमती कुसुमलबाई परिहार, वार्ड 3 से प्रमिला यादव कांग्रेस, वार्ड 4 से तृप्ति यादव भाजपा, वार्ड 5 से रशिम लल्लू ग्वाल कांग्रेस,  वार्ड 6 से लालाराम राठौर कांग्रेस, वार्ड 7 से सुआलाल सुमन निर्दलीय, वार्ड 8 से सेवकराम जाटव भाजपा, वार्ड क्रमांक 9 से राधेश्याम बंसल भाजपा, वार्ड 10 से राजू बोहरे कांग्रेस, वार्ड 11 से लीलाबाई कांग्रेस, वार्ड 12 से रश्मि बल्ली ठेकेदार कांग्रेस, वार्ड 13 से बादाम कुशवाह कांग्रेस, वार्ड 14 से ग्यारसी कुशवाह निर्दलीय, वार्ड 15 से कमलेश सुनील शर्मा कांग्रेस हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!