शिवपुरी। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर करारे झटके के बाद भाजपा के लिए राहत की बात यह है कि उसके सर्वाधिक पार्षद नगरपालिका शिवपुरी में जीतकर आएं हैं। पिछली बार जहां भाजपा के 14 पार्षद जीते थे वहीं इस बार उसने इस सं या में इजाफा करते हुए पार्षदों की सं या 18 कर ली।
भाजपा के विजयी पार्षदों में नपा उपाध्यक्ष भानु दुबे, मनीष गर्ग मंजू, पंकज महाराज, अजय भार्गव शामिल हैं जो पिछली परिषद में भी पार्षद थे। भाजपा की बागी उ मीदवार मनीषा पत्नी रामू गुर्जर और श्रीमती नीलम अनिल बघेल भी चुनाव जीतने में सफल रहे। जबकि कांग्रेस के 12 पार्षद जीतकर आए हैं। 8 निर्दलीय पार्षद जीते हैं। जबकि वार्ड क्रमांक 39 से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्यामलाल राजे को विजयश्री हासिल हुई है। विजयी उ मीदवारों में कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा भी शामिल हैं। पिछली परिषद में उनकी पत्नी बबीता शर्मा पार्षद थीं।
नगरपालिका के 39 पार्षदों में से कांग्रेस का प्रदर्शन जहां शहर के हृदयस्थल में अच्छा रहा। वहीं भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले पुरानी शिवपुरी और फिजीकल क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। पहले 20 वार्डों की मतगणना की गई। जिसमें कांग्रेस के 8 पार्षद, भाजपा और निर्दलीय 6-6 पार्षद विजयी हुए हैं। भाजपा को सबसे करारा झटका वार्ड क्रमांक 1, 4, 5 और 11 में झेलना पड़ा। वार्ड क्रमांक 4 में तो भाजपा की मजबूत प्रत्याशी डॉ. रीता राजेन्द्र गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा उ मीदवार हरिमाला शर्मा को पराजय का सामना करना पड़ा। यहां से कांग्रेस उ मीदवार भावना पाल विजयी रहीं। वार्ड क्रमांक 5 भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन यहां से सीधे संघर्ष में कांग्रेस उ मीदवार श्रीमती किरन सेन ने भाजपा उ मीदवार ममता सोनी को पराजित किया। वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा नेत्री सावित्री भटेले की पुत्रवधु नीतू अमित भटेले को पार्टी की बागी उ मीदवार श्रीमती नीलम बघेल ने पराजित किया। वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला कार्यवाहक अध्यक्ष कांगे्रस लक्ष्मीनारायण धाकड़ की पुत्रवधु ज्योति धाकड़ जीतने में सफल रहीं। वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस नेता महेन्द्र शर्मा के सुपुत्र आकाश शर्मा 500 से अधिक मतों से विजयी रहे और यही सिलसिला कांग्रेस का वार्ड क्रमांक 10 में जारी रहा। जहां कांग्रेस उ मीदवार अन्नी शर्मा ने पार्टी के बागी उ मीदवार और भाजपा उ मीदवार की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। भाजपा ने राहत की सांस वार्ड क्रमांक 6 में ली। जहां पार्टी के उ मीदवार मनीष गर्ग मंजू ने कांटे के संघर्ष में कांग्रेस उ मीदवार बृजेश जैन को 39 मतों से हराया। भाजपा के पूर्व पार्षद अरूण पण्डित भी वार्ड क्रमांक 15 से जीतने में सफल रहे। जबकि वार्ड क्रमांक 20 में नरेन्द्र सिंह तोमर गुट के गब्बर परिहार की पत्नी रेखा परिहार चुनाव जीतीं। लेकिन 21 से 39 वार्डों की मतगणना में भाजपा ने राहत की सांस ली और 20 में से उसके 12 पार्षद विजयी रहे। यहां से जीतने वालों में पिछली परिषद के पार्षद बलवीर यादव (वार्ड क्रमांक 24) और भानु दुबे वार्ड क्रमांक 38 भी शामिल हैं। वार्ड क्रमांक 30 से पिछली परिषद में पार्षद कांग्रेस की बैजंती शाक्य जीतने में सफल रही है। वहीं प्रतिष्ठा की सीट में वार्ड क्रमांक 31 से भाजपा के पंकज महाराज ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। बहुजन समाज पार्टी का खाता वार्ड क्रमांक 39 में मिला। जहां उसके प्रत्याशी श्यामलाल राजे चुनाव जीतने में सफल रहे।
हरिओम के बताशे सीढ़े, मुन्ना का हाथ मजबूत और हाथी चिंघाड़ा
शहर में भाजपा की हुई हार से अब चहुंओर चर्चा हो रही है कि भाजपा प्रत्याशी हरिओम राठौर से के जहां इस हार से बताशे सीढ़ गए है तो वहीं कांग्रेस कीजीत के बाद मुन्ना के हाथ मजबूत हो गए है जिन्हें अब श्री सिंधिया सं ाालेंगें। इसके साथ ही महज 3490 मत प्राप्त करने वाले बसपा प्रत्याशी महंत लक्ष्मणदास त्यागी का हाथी ाी अपनी दम निकालकर चिंघाड़ता नजर आया। इस प्रसंगवश चर्चाओं का दौर पूरे नगर में जोर-शोर से सुनाई दे रहा है।
ये प्रत्याशी जीते
वार्ड क्रमांक-1 की भावना-राजकुमार पाल (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रमांक-2 से मुन्नी प्रकाश चन्द्र अग्रवाल (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रमांक-3 से विष्णु राठौर (भाजपा), वार्ड क्रमांक-4 वर्षा-संजय गुप्ता (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-5 से किरण सेन हरिगोपाल (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-6 मनीष गर्ग मंजू डिस्कवाला (भाजपा), वार्ड क्रं.-7 ज्योति आकाश भोलू धाकड़ (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-8 से मनीषा गोतम (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-9 से आकाश शर्मा (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-10 अनिल शर्मा 'अन्नी भईयाÓ (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-11 नीलम-अनील वघेल (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-12 से सरोज महेन्द्र धाकड़ (भाजपा), वार्ड कं.-13 संजय परिहार (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-14 से मीना-सुधीर आर्य (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-15 से अरूण शर्मा पंडित (भाजपा), वार्ड कं.-16 लालजीत करण आदिवासी (भाजपा), वार्ड कं.-17 राजेन्द्र कुमार यादव उर्फ राजू यादव (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-18 लक्ष्मी-अशोक राठौर (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-19 मनीषा-विनीत सिंह रामू (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-20 रेखा-गजेन्द्र 'गब्बरÓ परिहार (भाजपा), वार्ड कं.-21 जरीना शाह (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-22 चंद्र कुमार बंसल चंदू भईया (भाजपा), वार्ड कं.-23 से साइस्ता कदीर खांन बल्लू (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-24 बलवीर सिंह यादव बल्लू(भाजपा), वार्ड कं.-25 से देवेन्द्र पवन शर्मा (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-26 सुरेन्द्र रजक (भाजपा), वार्ड क्रमांक-27 हरिओम नरवरिया 'काकाÓ(भाजपा), वार्ड कं.-28 अनीता-अजय भार्गव (निर्दलीय), वार्ड क्रं.-29 ममता-मदर सेजवार (भाजपा), वार्ड कं.-30 बेजंती-मदन देसवारी(इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-31 पंकज शर्मा महाराज(भाजपा), वार्ड कं.-32 डॉ.विजय खन्ना (भाजपा), वार्ड कं.-33 से इस्माइल (इण्डियन नेशनल कांग्रेस), वार्ड क्रं.-34 से गौरव चौबे (भाजपा), वार्ड कं.-35 से किरन-नीरज खटीक (भाजपा), वार्ड कं.-36 से राजकुमार कुशवाह (भाजपा), वार्ड कं.-37 से मालती देवी-ज्ञान प्रकाश जैन (भाजपा), वार्ड कं.-38 से भानू दुबे (भाजपा) और वार्ड कं.-39 से श्यामलाल राजे (बसपा) से विजयी घोषित किए गए।
ये हैं भाजपा का 18 पार्षद
वार्ड क्रमांक 3 से विष्णु राठौर, वार्ड क्रमांक 6 से मनीष जैन मंजू, वार्ड क्रमांक 12 से सरोज धाकड़, वार्ड क्रमांक 15 से अरूण पंडित, वार्ड क्रमांक 16 से लालजी आदिवासी, वार्ड क्रमांक 20 से रेखा गब्बर परिहार, वार्ड क्रमांक 22 से चंदू बंसल, वार्ड क्रमांक 24 से बलवीर यादव, वार्ड क्रमांक 26 से सुरेन्द्र रजक, वार्ड क्रमांक 27 से हरिओम नरवरिया, वार्ड क्रमांक 29 से ममता मदन शेजवार, वार्ड क्रमांक 31 से पंकज महाराज, वार्ड 32 से विजय खन्ना, वार्ड क्रमांक 34 से गौरव चौबे, वार्ड क्रमांक 35 से किरन नीरज खटीक, वार्र्ड क्रमांक 36 से राजकुमारी कुशवाह, वार्ड क्रमांक 37 से मालती ज्ञानप्रकाश जैन और वार्ड क्रमांक 38 से भानु दुबे भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मेें विजयी हुए हैं।
कांग्रेस के विजयी 12 पार्षदों की सूची
वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती भावना पाल, वार्ड क्रमांक 2 से मुन्नी अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमती किरन सेन, वार्ड क्रमांक 7 श्रीमती ज्योति धाकड़, वार्ड क्रमांक 9 से आकाश शर्मा, वार्ड क्रमांक 10 से अन्नी शर्मा, वार्ड क्रमांक 14 से मीना सुधीर आर्य, वार्ड क्रमांक 18 से लक्ष्मी राठौर, वार्ड क्रमांक 21 से जगीना शाह, वार्ड क्रमांक 25 से पवन शर्मा, वार्ड क्रमांक 30 से बैजंती शाक्य, वार्ड क्रमांक 33 से इस्माइल खान कांग्रेस उ मीदवार के रूप में पार्षद पद पर विजयी हुए हैं।
8 निर्दलीय और एक बसपा उम्मीदवार जीता
वार्ड क्रमांक 4 में श्रीमती वर्षा संजय गुप्ता, वार्ड क्रमांक 8 में श्रीमती मनीषा आशीष गौतम, वार्ड क्रमांक 11 श्रीमती नीलम अनिल बघेल, वार्ड क्रमांक 13 संजय परिहार, वार्ड क्रमांक 17 राजेन्द्र यादव, वार्ड क्रमांक 19 मनीषा विनीत गुर्जर, वार्ड क्रमांक 23 रजिया खान बबलू, वार्ड क्रमांक 28 अजय भार्गव, निर्दलीय उ मीदवार के रूप में चुनाव जीते हैं। जबकि वार्ड क्रमांक 39 से बसपा उ मीदवार श्यामलाल राजे को जीत मिली है।