शिवपुरी। शहर के लुधावली में रहने वाले दो सगे भाई पिछले 4 महिनो से अपनी रिश्ते में लगने वाली चचेरी बहन का पीछा कर उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ कर रहे थे।
युवती को जब आज सहन नहीं हुआ तो उसने इस घटना की शिकायत पुलिस में की जिस पर से पुलिस ने दोनो आरोपी भाईयों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
देहात थाना क्षेंत्र के लुधावली निवासी प्रदीप व अशोक शाक्य दोनो सगे भाई हैै। दोनो कई दिनो से रिश्ते में लगने वाली अपनी बहन को ही बुरी नीयत के चलते परेशान कर रहे थे। आज सुबह भी दोनो ने फिर से युवती के साथ छेड़छाड़ की तो युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी जिसके बाद दोनो के खिलाफ कार्रवाई की गई है।