10 लाख मांगता था श्रीकांत, रेणू ने कराई FIR

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज किया है। महिला की शादी अभी फरवरी में ही हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे 10 लाख रूपए दहेज में लाने के लिए आए दिन परेशान कर रहा था। बीते रोज पति ने उसे इसी के चलते घर से बाहर निकाल दिया।

जवाहर कॉलोनी निवासी रेणु शर्मा ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी फरवरी 2014 में ही श्रीकांत शर्मा से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही श्रीकांत उसे आए दिन दहेज में 10 लाख रूपए लाने के परेशान करने लगा।

बीते रोज तो हद तब हो गई जब श्रीकांत ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!