आज शहर में रोड़ शो करेंगें महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा

shailendra gupta
शिवपुरी। नगरपालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल कुशवाह और पार्षद पदों के उ मीदवारों के पक्ष में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा आज 22 नवंबर को शहर में रोड शो करेंगे और मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल कुशवाह के चुनाव कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा 22 नवंबर को शाम 4 बजे से चुनाव कार्यालय से रोड शो करेंगे। उनका रोड शो राजेश्वरी मंदिर, कोर्ट रोड, सदर बाजार, न्यूब्लॉक क्षेत्र और कमलागंज से होकर गुजरेगा।

चुनावों को लेकर पुलिसकर्मियों को दी ट्रेनिंग
शिवपुरी। जिले में नगरीय निकाय के चुनावों को लेकर आज साइंस कॉलेज के विवेकानंद हॉल में पुलिसकर्मियों को मास्टर ट्रेनर यूसी गुप्ता, एपी गुप्ता और एसडीओपी एसकेएस तोमर ने शिवपुरी सब डिवीजन के उक्त 160 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी और प्रोजेक्टर पर फिल्म भी दिखाई।  कार्यक्रम आज सुबह साइंस कॉलेज के विवेकानंद हॉल में प्रारंभ हुआ। जहां बड़ी सं या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जिन्हें फिल्म के माध्यम से बताया गया कि किस तरह चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाती है।

खाना बना रहा युवक आग से झुलसा
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टोंका में आज सुबह एक युवक खाना बनाते समय झुलस गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राधे पुत्र रतिराम यादव अपने भाई और मां के साथ ग्राम टोंक में रहता है। जहां उसकी मां पिछले लंबे समय से बीमार है जिस कारण घर का सारा कामकाज राधे करता है। आज सुबह जब वह खाना बना रहा था तभी वह आग की चपेट में आ गया और उसका सारा शरीर आग से झुलस गया। जिसे आनन-फानन में शिवपुरी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!