मातमी धुनों के साथ आज निकलेंगे ताजिया

शिवपुरी। पैग बर हजरत मोह मद साहब के पुत्र हसन और हुसैन की शाहजद में मनाया जाने वाला मोहर्रम आज शहर में मातमी माहौल में मनाया जा रहा है। जहां रात्रि में ताजिए निकाले जाएंगे जिसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय है।

रात्रि में निकाले जाने वाले ताजियों को लेकर जगह-जगह पुलिस फोर्स लगाया गया है। वहीं चुनावी माहौल होने के कारण पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। आज दोपहर कदीमा ताजिया पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए हुसैन टेकरी पहुंचा। उसके बाद करबला में उसे ठण्डा किया गया।

रात्रि 8 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों पर बताए गए ताजियों को निकाला जाएगा। जिसमें बड़ी सं या में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ हिंदू समाज के लोग भी मौजूद रहेंगे। यह सिलसिला रातभर चलेगा। जहां ताजिया बनाने वाले अपनी कला का भी प्रदर्शन करेंगे।

वहीं शहर के समाजसेवी रात में सबीले भी लगाएंगे। जहां दूर-दूर से आने वाले दर्शनाॢथयों के लिए खिचड़ा का वितरण किया जाएगा। इसके बाद देर रात्रि तक सारे ताजिया माधव चौक पर एकत्रित होकर हुसैन टेकरी पहुंचेंगे और सुबह करबला में ताजियों को ठण्डा किया जाएगा।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!