लायन्स व लायनेस साउथ ने बच्चों के बीच मनाया बाल दिवस

shailendra gupta
शिवपुरी। बच्चों के प्यारे पं.जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा लुधावली स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच मनाया गया।
इस दौरान लायन्स साउथ अध्यक्ष आलोक गुप्ता, सचिव मयंक भार्गव व लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती रूचि जैन व सचिव सीमा गोयल के साथ अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें प्रा.वि.लुधावली में अध्ययनरत बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताऐं कराई और बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप कई पुरूस्कार भी बांटे। इस अवसर पर संस्था की ओर से बच्चों को खेल सामग्री, बिस्किट व फल भी वितरित किए गए इस दौरान संस्था द्वारा बच्चों को साफ-सफाई से रहने संबंधी भी जानकारी दी गई। विद्यालय के शिक्षकों का भी इस कार्यक्रम योगदान रहा जिन्होंने लायन्स व लायनेस साउथ की ओर से मनाए गए बाल दिवस कार्यक्रम पर बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके बीच अपनत्व का भाव अपनाया। इस अवसर पर लायन्स व लायनेस साउथ की ओर से श्रीमती अल्का जैन, कविता गोयल, मीरा पोद्दार, संगीता जैन, सि मी जैन, नीलू जैन, वंदना शिवहरे, बबीता जैन, राजेश बिंदल, सुषमा गोयल, रिचा गुप्ता, राजेन्द्र शिवहरे, रवि पोद्दार, निर्जय जैन, मुकेश जैन, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!