मप्र अग्रवाल महासभा: दीपावली मिलन समारोह व साधारण सभा की सूचना

shailendra gupta
शिवपुरी। म.प्र. अग्रवाल महासभा जिला शिवपुरी का दीपावली मिलन समारोह कल 16 नवम्बर को स्थानीय गोकुलम मैरिज गार्डन  (पुराना बस स्टैण्ड)शिवपुरी पर आयोजित किया जा रहा है।
आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मप्र अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष पी.डी.सिंघल ने बताया कि मप्र अग्रवाल महासभा के दीपावली मिलन समारोह पश्चात संस्था की साधारण सभा की बैठक भी होगी जिसमें संस्था के पदाधिकारी, संरक्षक एवं सभी सदस्यगण उपस्थित रहेेंंगें।

कार्यक्रम प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न 3 बजे तक चलेगा। इस दौरान संस्था के द्वारा तहसील मु यालयों पर भी समाजपयोगी कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी व अन्य बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श होगा। मप्र अग्रवाल महासभा के प्रदेश महामंत्री गिरनार जैन एवं रमेशचंद गुप्ता ने बताया कि प्रस्तावित बैठक में संस्था द्वारा अन्य कार्यक्रमों भी रूपरेखा बनाई जाएगी और समाजपयोगी कार्य किए जाने पर बल दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में महेश गोयल, रामशरण अग्रवाल, ए.एन.गोयल व गोविंद बंसल ने समस्त मप्र अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों, संरक्षक व सदस्यों से अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!