1 मकान, 2 अनुदान: इंदिरा आवास योजना में फर्जीवाड़ा, तीन कर्मचारी सस्पेंड

शिवपुरी। इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कुटीरों का निर्माण कराकर द्वितीय किस्त प्रदाय करने की मांग प्रस्तुत किए जाने पर तीन कर्मचारियोंं को कलेक्टर राजीव दुबे ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित कर्मचारियों में जनपद पंचायत बदरवास के ग्राम पंचायत अटलपुर के सहायक विकास विस्तार अधिकारी पीसी जैन, सचिव नरेश सोनी और पंचायत समन्वयक अधिकारी बद्रीप्रसाद मारवाड़े ने इंद्रा आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत कुटीरों की द्वितीय किस्त देने के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया।

जिसमें सचिव और पीसीओ के संयुक्त हस्ताक्षर से ग्राम पंचायत अटलपुर की द्वितीय किस्त प्रदान करने की अनुशंसा मु य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बदरवास के माध्यम से की गई। परीक्षण उपरांत पाया गया कि एक ही आवास के सामने खड़े होकर दो हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण का फोटो निकलवाकर द्वितीय किस्त के मांग पत्र में संलग्न किया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!