शिवपुरी। विवेकानन्द कॉलोनी रोड़ स्थित डाक बंग्ला परिसर में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर महासंघ एवं म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप से स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के मु य अतिथि पुरूषोत्तम गौतम ने कहा कि कर्मचारियों को अपने सेवाकाल में अच्छा कार्य करना चाहिए जिससे कि सेवानिवृत्त होने पर उनकी एक अलग छाप बन सके।
अगर कर्मचारी अपने दिए गए कार्य को ईमानदारी से पूरा करेंगें तो विभाग के साथ-साथ शहर के नाम भी ऊंचा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ.के.के.जैन ने कहा कि कर्मचारियों को एक समय सीमा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त होना शासन की नीति है परन्तु अपने सेवाकाल में कर्मचारी को मन से कार्य करना चाहिए और अपने सहयोगी कर्मचारी भाईयों के साथ अच्छा तालमेल रखना चाहिए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सविता अवस्थी ने कर्मचारियों की परेशानी एवं उनके उपाय संबंधी जानकारी दी। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एम.एल.पटसारिया ने कहा कि कर्मचारियों को मेल मिलाप के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कर्मचारियों की कोई भी समस्या हो तो मैं हमेशा उनके सहयोग के लिए तत्पर रहॅंूगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति कर्मचारी संघ की सचिव श्रीमती साधना गुप्ता ने दी। कार्यक्रम का संचालन पेंशनर महासंघ के सचिव श्याम कुमार पाठक ने व कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन पेंशनर महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर काफी सं या अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।