शिवपुरी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कर्मचारी कांग्रेस संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा एवं उपाध्यक्ष अरविन्द सडैया ने बताया कि कर्मचारी कांग्रेस संघ ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे गरीब लोगों को पहनने के लिए नये व पुराने कपड़े व ऊनी कपड़े भी एकत्रित करेंगे श्री सडैया ने बताया आज दूर दराज क्षेत्र में गरीब कई ऐसे परिवार है। जिन्हें पहनने के कपड़ों की कमी महसूस कर रहे हैं।
ऐसे जरूरत मंद लोगों के लिए पकड़े नए अच्छे पुराने कपड़े एकत्रित करने का मन बनाया है। संघ के महामंत्री संजय भार्गव, रामलखन मुडौतिया, शशि शिवहरे ने बताया कि 8 अक्टूबर से इस कार्य को प्रारंभ करने का प्रोग्राम कर्मचारी कांग्रेस संघ ने बनाया है। संघ के उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, एससी सारस्वत ने बताया कि सर्व प्रथम शहर के कृष्णपुरम, विजयपुरम, विवेकानंदपुरम, कॉलोनी से कपड़े एकत्रित करना प्रारंभ करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य संगठनों से मदद ली जावेगी।
म.प्र. कर्मचारी कांग्रेसी संघ के चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश जॉली, अशोक सक्सेना, अशोक शर्मा, भगवत शर्मा, महेश शर्मा सिरसौद, अशोक सक्सेना, कैलाश शर्मा, राजू गर्ग, राजकुमार सड़ैया, सुनील उपाध्याय, अमन उल्लााल खां, रविन्द्र तोमर, मनममोहन जाटव, कृष्णा चतुर्वेदी, रामकृष्ण रघुवंशी, राजकुमार रघुवंशी, विष्णु रघुवंशी, अतर सिंह धानुक, वीरेन्द्र कुशवाह, कल्याण वर्मा दुल्हारा, दुर्गा प्रसाद ग्वाल, महावीर मुदगल, राजेन्द्र शर्मा, बृजेश दुल्हारा, राजेन्द्र सड़ैया आदि शामिल हैं।