लायन्स व लायनेस सेन्ट्रल का पदस्थापना समारोह संडे को

shailendra gupta
शिवपुरी। सेवा कार्याे के लिए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की नई टीम गठित की गई है। यह नई टीम रात्रि 8बजे स्थानीय परिणय वाटिका छत्री रोड शिवपुरी पर आज अपने पदस्थापना समारोह पर शपथ ग्रहण कर समाजसेवी कार्यों को करेंगें।
पदस्थापना समारोह के मु य अतिथि एमजेएफ ला.सुमेर जैन प्रांतपाल प्रांत 323 ई-1 होंगें जबकि शपथ विधि अधिकारी लॉ.डॉ.विष्णु गोयल सह प्रांतपाल द्वितीय व विशिष्ट अतिथि ला.राजेन्द्र गंगवाल पूर्व प्रांतपाल, ला.प्रभात गोडल रीजन चेयरपर्सन, ला.रामशरण अग्रवाल प्रांतीय संयुक्त सचिव व ला.अमित गुप्ता जोन चेयरपर्सन होंगें। कार्यक्रम में नई टीम के रूप में लायन्स सेन्ट्रल की निवृत्तमान अध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल का स्थान ला.राजीव भाटिया, सचिव ला.एस.एन.उपाध्याय का स्थान सचिव अशोक रन्गढ़, लायनेस सेन्ट्रल शिवपुरी की निवृत्तमान अध्यक्ष श्रीमती किरण गुप्ता के स्थान पर ला.श्रीमती किरण ठाकुर व लायनेस सेन्ट्रल सचिव श्रीमती संगीता रन्गढ़ का स्थान डॉ.अल्का त्रिवेदी लेंगी। कार्यक्रम संयोजक ला.डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता हैं। पदस्थापना समारोह में लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2014=15 के सेवाभावी कार्यों को करने की शपथ लेंगी। इस दौरान लायन्स व लायनेस क्लब सहित आमंत्रित अतिथियों से सादर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!