पुलिस के सम्मान और जय हिंद प्रचार के लिए आजाद परिंदे ने निकाली रैली

shailendra gupta
शिवपुरी। नुक्कड़ नाटकों और रैली के माध्यम से देश में व्याप्त बुराईयों के विरूद्ध शुरू की गई लड़ाई के क्रम में आजाद परिंदे द्वारा आज सुबह माधव चौक से एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमें पुलिस के स मान और जय हिंद का प्रचार किया। रैली सुबह 9 बजे माधव चौक से प्रारंभ होकर गुरूद्वारा चौराहा, राजेश्वरी रोड होते हुए पोलो ग्राउण्ड पहुंची। जहां तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया।

विदित हो कि समाज में फैली कुरीतियां जैसे बाल अपहरण, बाल मजदूरी, भ्रूण हत्या आदि को लेकर आजाद परिंदे संस्था आए दिन नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करते देखी जाती है। इसी तारत य में आज रैली का आयोजन किया गया। जिसमें रैली समापन स्थल पोलो ग्राउण्ड पर मधुसूदन चौबे, कवरजीत सिंह ढिल्लन सहित ट्रेफिक पुलिस प्रभारी पुरूषोत्तम विश्रोई, अनूप नामदेव, जगदेव सिंह परमार जग्गू, सुनील कुमार झा के साथ आजाद परिंदे के मालिक शिवम दीक्षित, आयुश मलोहत्रा दिल्ली, राहुल शर्मा, उमेश भार्गव, सुधीर सिंघल, विजय शर्मा,  अनूप सोनी, शिवम कोडे, नंबर एक स्कूल के एनसीसी प्रभारी दिनेश प्रजापति, गुरूसेवक सिंह, परमार बघेल, अरविंद प्रजापति, जसपाल सिंह उपस्थित रहे। रैली में महाराणा प्रताप, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह के भेष में आजाद फिल्म के कलाकार घोड़ों पर बैठकर आगे चल रहे थे और उनके पीछे बड़ी सं या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!