राम नाम सत्य है, नपाअध्यक्ष मस्त है: कांग्रेस का आंदोलन

शिवपुरी। नगरपालिका के कथित भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ कांग्रेस ने आज माधव चौक पर धरना दिया तथा नगरपालिका के कथित भ्रष्टाचार की शव यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली और बाद में माधव चौक पर भ्रष्टाचार के पुतले का दहन किया।

कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासन को सौंपा तथा नगरपालिका प्रशासन के पिछले पांच वर्ष के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। नगरपालिका के खिलाफ यह आंदोलन सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

नगरपालिका के खिलाफ आंदोलन आज सुबह माधव चौक पर कांग्रेसियों के धरने के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें अनेक कांग्रेसी वक्ताओं ने नगरपालिका के भ्रष्टाचार की पोल खोली और कहा कि पिछले पांच सालों में नगरपालिका जनहितकारी कार्य नहीं कर पाई है तथा नागरिक सड़क, बिजली सहित तमाम जन समस्याओं के लिए परेशान रहे। इसके बाद कांग्रेस ने दोपहर 12 बजे से नगरपालिका के भ्रष्टाचार की शव यात्रा निकाली। जो गांधी चौक, कोर्ट रोड, कोतवाली रोड, सदर बाजार होती हुई माधव चौक पर पहुंची। शव यात्रा में कांग्रेसी राम नाम सत्य है नगरपालिका भ्रष्ट है के नारे जोर-शोर से लगा रहे थे। माधव चौक पर भ्रष्टाचार के पुतले का दहन किया गया।

कांग्रेस के इस आंदोलन में जगमोहन सिंह सेंगर, रामकुमार शर्मा, अन्नी शर्मा, राकेश जैन आमोल, मुन्नालाल कुशवाह, सफदरवेग मिर्जा, इरशाद पठान, नरेन्द्र जैन भोला, संजय सांखला, नगरपंचायत कोलरस के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, अजय गुप्ता, रामसिंह यादव पार्षद, रघुवीर कुशवाह, पार्षद प्रदीप शर्मा, अमित शिवहरे, संतोष शर्मा, मनोज अरोरा टिन्नी, हरवीर सिंह रघुवंशी, सिद्धार्थ लढ़ा, वीरेन्द्र शिवहरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

प्रमुख नेता आंदोलन में नजर नहीं आए
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, गणेश गौतम, शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता जैसे बड़े नेता आंदोलन में कहीं नजर नहीं आए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन अवश्य उपस्थित थे, लेकिन आंदोलन के दौरान पूरे समय वह खोए- ाोए रहे और उनकी कहीं प्रभावी भूमिका नहीं दिखी। जबकि 18 सित बर को उन्होंने नगरपालिका के खिलाफ आंदोलन करने की घोषणा की थी, परंतु आंदोलन करने में तरजीह सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा को मिली।

नपा के भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच की मांग
आंदोलन में प्रभावी भूमिका अदा करने वाले सांसद प्रतिनिधि अन्नी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन में नगरपालिका के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए पिछले पांच साल के नपाध्यक्ष के कार्यकाल की जांच की मांग की गई है। श्री शर्मा ने बताया कि नगरपालिका के द्वारा हाईमास्ट पाइप खरीदी, जीआईसीआई सामग्री खरीद, टीगार्ड, फॉगिंग मशीन खरीद घोटाले में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। बाजार मूल्य से अधिक रेटों पर ट्रेक्टर खरीद घोटाला हुआ है। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों को हाईकोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद भी नहीं हटाया गया है और शासन तथा प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!