जीवन में बदलाव पर कौटिल्य अकेडमी की कार्यशाला 18 को

शिवपुरी। जीवन में सकारात्क सोदेश्य परिवर्तन लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन 18 सित बर गुरूवार को शहर के पीजे कॉलेज में किया जा रहा है। इस कार्यशाला में कौटिल्य अकेडमी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्रीद्यांत जोशी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। जो प्रशासनिक सेवा के प्रतियोगी छात्रो की तैयारियों पर केन्द्रित होगा।

इसके अलावा प्रबंधन विशेषज्ञ गगन अवस्थी युवाओं को सफलता के सूत्र और सिद्धांत बताएंगे। यह आयोजन बल्ल्भदास मंगल फाउण्डेशन समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पब्लिक पार्लियामेंट संस्था भी इस आयोजन में सहयोग कर रही है। 

फाउण्डेशन के सचिव अजय खेमरिया के अनुसार शिवपुरी शहर के नौजवानों की प्रतिभा के सदुपयोग हेतु यह आयोजन किया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आमतौर पर सटीक रणनीति के अभाव में विद्यार्थी सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इस बुनियादी समस्या को केन्द्रित करते हुए कौटिल्य एकेडमी के एमडी श्रीद्यांत जोशी युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे। 

श्री जोशी द्वारा युवाओं का मर्गदर्शन करेंगे। श्री जोशी द्वारा छोटे शहरों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के दृष्टिगत ''वी द चेंजÓÓ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें चिन्हित प्रतिभाशली प्रतियोगी छात्रों की कई स्तरों एकेडमी सहायता करती है। इस कार्यशाला में स्वयं को पहचानने, संवाद प्रेषण, जीवन जीने की तरीके और विचारों की शक्ति पर प्रबंध गुरू गगन अवस्थी की मार्गदर्शन देंगे। यह कार्यक्रम पीजी कॉलेज के विवेकानंद सभागार में प्रात: 11 बजे अरंभ होगा। प्रवेश हेतु प्रतिभागियों को पंजीयन कराना होगा।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!