गणेश उत्सव तैयारियों को लेकर महाराष्ट्र समाज की बैठक कल

shailendra gupta
शिवपुरी। महाराष्ट्र समाज शिवपुरी ने वर्ष 2014-15 की सर्वसाधारण सभा की बैठक तीन अगस्त रविवार को सायंकाल चार बजे रखी है। बैठक में आगामी माह में शुरू होने वाले श्रीगणेश महोत्सव की तैयारियां एवं ट्रस्ट की गतिविधियों पर चर्चा की जावेगी।
महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष विनय राहुरीकर ने कहा कि समाज प्रतिवर्ष बड़े हर्ष उल्लास तथा धार्मिक विधि विधान से श्रीगणेश महोत्सव का आयोजन गणेश मंदिर फिजिकल रोड़ पर करता है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर तीन अगस्त रविवार को बैठक बुलाई गई है। आयोजित बैठक में समाज कार्यकारिणी का गठन, महोत्सव पत्रिका का प्रकाशन समेत मंदिर पर संपूर्ण व्यवस्था को माकूल किये जाने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया जावेगा। श्री राहुरीकर ने समस्त समाज बंधुओ, ट्रस्ट पदाधिकारियों, महिला मण्डल सदस्यों समेत सभी नर-नारियों, युवाओं, बुजुर्गों से बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!