शिवपुरी। लोक निर्माण विभाग के सेवा निवृत्त कार्यपालन यंत्री इंजी. गजेन्द्र सिंह किरार की धर्मपत्नी और भाजपा के पूर्व पार्षद रमेश धाकड़ की बहन श्रीमती कमलादेवी किरार का आज शोकाकुल माहौल में मुक्तिधाम शिवपुरी पर अंतिम संस्कार किया गया।
उनकी उठावनी 2 जुलाई वुधवार को सुबह 9 बजे मुक्तिधाम शिवपुरी में होगी। श्रीमती कमलादेवी ने कल दिल्ली के ए स अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली थी। उनके निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।
श्रीमती कमलादेवी किरार लंबे अरसे से कैंसर रोग से पीडि़त थीं और उनका उपचार चल रहा था, लेकिन कुछ समय से उन्हें न्यूरो संबंधी समस्याएं भी पैदा हो गई थीं। इस कारण पहले उन्हें ग्वालियर और फिर दिल्ली में इलाज के लिए भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था और डॉक्टर सफल नहीं हो पाए। उनका अंतिम संस्कार आज शिवपुरी में किया गया।
उनके निधन पर प्रदेश सरकार की उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, देवेन्द्र जैन, जिपं अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू, नपाध्यक्ष श्रीमती रिशिका अनुराग अष्ठाना, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव, राकेश जैन आमोल, राजेन्द्र पिपलौदा, पत्रकार अशोक कोचेटा, उमेश भारद्वाज, रोहित मिश्रा, रामसेवक गुप्ता, सुरेश मंगल, पार्षद मनीष गर्ग मंजू, हर्षवर्धन कोचेटा, मुन्ना कसेरा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया है।