सिंध को भूले, व्यापमं घोटाले पर कांग्रेसियों ने दिया धरना

शिवपुरी। अभी तक तो अंचल में मड़ीखेड़ा सिंध परियोजना को लेकर किए गए वादे भी पूरे नहीं हो पाए कि कांग्रेसजन इसे भूल अब वर्तमान में समय में हाय-तौबा का विषय बने व्यापमं घोटाले को लेकर हंगामा कर रहे है। व्यापमं के इस महाघोटाले को लेकर माधवचौक पर कांग्रेसियों ने आज एक दिवसीय धरना दिया। हालांकि इस दौरान कुछेक कंाग्रेसजनों ने जलावर्धन याजना की अपूर्णता को लेकर भी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को कोसा।

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर एक साथ मप्र व्यापमं घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें मड़ीखेड़ा जलावर्धन योजना की पूर्णता में लगातार हो रहे विलंब तथा व्यापमं घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने माधव चौक पर धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने आक्रोश को व्यक्त किया। धरना स्थल पर कांग्रेसी जमकर आग उगलते रहे। उन्होंने जलावर्धन योजना में देरी के लिए प्रदेश सरकार को जि मेदार ठहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार शिवपुरी में सिंध का पानी आने नहीं देना चाहती। इक्का-दुक्का कांग्रेसी नेताओं ने खदान मामले में मीडिया के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की और अपनी खींज निकाली।

कांग्रेस द्वारा व्यापमं घोटाले के विरोध में प्रदेश में दिए जा रहे धरना आंदोलन के क्रम में शिवपुरी में भी शहर कांग्रेस की अगुवाई में माधव चौक पर धरना दिया गया। जिसमें बड़ी सं या में कांग्रेसियों ने भाग लिया। धरना स्थल पर आंदोलनकारी प्रदेश सरकार के खिलाफ जोर-शोर से नारेबाजी करते रहे। व्यापमं घोटाले के विरोध में कांग्रेसियों ने मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का इस्तीफा मांगा। 

वहीं भाजपा सरकार पर शिवपुरी के हितों को अनदेखा करने का आरोप भी मढ़ा। धरना आंदोलन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बैजनाथ सिंह यादव, पूर्व नपं अध्यक्ष कोलारस रविन्द्र शिवहरे, सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक गणेश गौतम, मुन्नालाल कुशवाह, अब्दुल रफीक खान अप्पल,अब्दुल खलील खान, सफदरबेग मिर्जा, विष्णु अग्रवाल, विष्णु गुप्ता, अतीक शिवानी, पदम चौकसे, जगमोहन सिंह सेंगर, संजय सांखला, रामकुमार शर्मा, राकेश गुप्ता सहित बड़ी सं या में कांगे्रसी उपस्थित थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!