विधान सभा उपचुनाव: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

shailendra gupta
भोपाल। कांग्रेस ने आगामी माह में विजयराघवगढ़, बहोरीबंद और आगर (अजा) विधान सभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों के नाम तय किये हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने स्टार प्रचारकों की सूची आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेज दी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव और नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के साथ अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव और सांसद दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचैरी, कांतिलाल भूरिया, अशलम शेर खान, अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश प्रभारी संजय निरूपम, राष्ट्रीय सचिव सज्जनसिंह वर्मा और बालाबच्चन, राज्यसभा सदस्य सत्यव्रत चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजयसिंह, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह और पूर्व विधायक गोविंद राजपूत शामिल हैं।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी और प्रदेश भाराछा संगठन के अध्यक्ष विपिन वानखेडे़ के नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में 19 विधायक भी शामिल हैं। इनमें मुकेश नायक, सुंदरलाल तिवारी, कुंवर विक्रमसिंह नातीराजा, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, यादवेन्द्र सिंह, प्रतापसिंह, मनोज अग्रवाल, रामपालसिंह, फुंदेलाल मार्को, तरूण भानोट, संजय उईके, रजनीश सिंह, रामकिशोर दोगने, निशंक कुमार जैन, उमंग सिंघार, शैलेन्द्र पटेल, सुरेन्द्रसिंह बघेल और हरदीप सिंह डंग शामिल हैं।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!