लायंस सेन्ट्रल के नए अध्यक्ष बने राजीव भाटिया व सचिव अशोक रन्गढ़

शिवपुरी। शहर में समाजसेवी कार्यों को प्रति नए पदाधिकारियों को जि मेदारी देने का कार्य समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल द्वारा किया गया है। इस बार संस्था के नए अध्यक्ष राजीव भाटिया (एलआईसी)होंगें जबकि सचिव के रूप में अशोक रन्गढ़ को जि मेदारी दी गई है।
इस नवीन कार्यकारिणी की घोषणा गत दिवस हुई। बैठक में मु य रूप से पूर्व प्रांतपाल राजेन्द्र गंगवाल के निर्देशन में नई टीम भी गठित हुई जिसमें निवृत्तमान अध्यक्ष श्रीमती शशि अग्रवाल का स्थान राजीव भाटिया ने लिया, इसके साथ ही टीम में उपाध्यक्ष के लिए भारत त्रिवेदी, संजय गौतम, एस.एन.उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सत्यपाल जैन, सचिव अशोक रन्गढ़, संयुक्त सचिव गोपेन्द्र जैन, सह सचिव संजीव बिलगैंया एडवोकेट को चुना गया। यह नई कार्यकारिणी वर्ष 2014-15 में अपनी सेवा गतिविधियां को जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगी। इस नई टीम को लायन्स क्लब के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाऐं देकर सतत सहयोग का आश्वासन दिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!