रेखा की आत्महत्या के मामले में सुसरालियों पर मामला दर्ज

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र की रेंज मार्केट में रहने वाली रेखा पुरोहित पत्नी अरविंद पुरोहित द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतिका के पति अरविंद को दोषी माना है और उसके खिलाफ 306 आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। उक्त आरोपी मृतिका को बच्चा न होने के कारण आए दिन प्रताडि़त करता था। जिस कारण मृतिका ने फांसी लगा ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 26 मई की रात्रि रेखा पुरोहित ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिस पर मृतिका के पिता ने दामाद पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की थी। जांच में पुलिस को ज्ञात हुआ कि मृतिका का 20 वर्ष पहले विवाह हुआ था, लेकिन उसके यहां कोई संतान नहीं थी। जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था और आरोपी पति अरविंद उसे तरह-तरह से प्रताडि़त करता था। जिससे तंग आकर मृतिका रेखा ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मामले की विवेचना उपरांत ससुरालियों पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!