लकड़ी काटने गया युवक पेड़ पर लटका मिला

shailendra gupta
शिवपुरी। सतनवाड़ा थाना क्षेंत्र के जंगल में बीते रोज लकडिय़ा काटने गए युवक का बीती रात एक पेड़ से शव लटका मिला। युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है या फिर उसे किसी ने मारकर पेड़ से टांग दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम ठेओ में रहने वाला अर्जुन पुत्र जंगलिया जाटव(30) कल सुबह जंगल में लकडिय़ा काटने गया था। जब वह रात को घर वापस नहीं आया तो उसके परिजन जंगल में उसे तलाशने गए जिस पर से अर्जुन की लाश एक पेड़ से लटकी मिली। मामला संदिग्ध होने के बाद पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात वृद्धा का सड़ा-गला शव मिला
दिनारा थाना क्षेंत्र के ग्राम सेवढ़ी मोटा तालाब के पास आज सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से मौके पर सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराने होने के कारण सड़ गया है। फिलहाल शव की शिना त नहीं हो पाई है वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!