करैरा में वार्डों के आरक्षण को लेकर उठी आपत्तियां

करैरा। नगर पंचायत करैरा के 15 वार्डों का आरक्षण कल शिवपुरी में कलेक्टर जैन की देखरेख में कलेक्ट्रेट शिवपुरी में संपन्न हुआ, लेकिन कुछ वार्डों में हुए आरक्षण पर नागरिकों की आपत्तियां सामने आई हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
जबकि पांच वर्ष पूर्व यह वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित था। इस वार्ड में सवर्ण मतदाताओं की सं या काफी अधिक है। जिनमें मुस्लिम वर्ग के मतदाताओं की सं या सर्वाधिक है। वार्ड में हरिजन मतदाताओं की सं या मात्र दो प्रतिशत है। नियमानुसार हरिजन वर्ग के लिए यह वार्ड आरक्षित नहीं हो सकता। इसी प्रकार वार्ड 9 सामान्य महिला के लिए रिजर्व किया गया है। जबकि इस वार्ड में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की सं या काफी अधिक है। उनकी सं या को देखते हुए यह वार्ड अनुसूचित जाति पुरूष या महिला के लिए आरक्षित होना चाहिए। वार्ड क्रमांक 13 में भी हरिजन मतदाताओं की सं या काफी अधिक है जबकि यह वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!