पिछोर का एफओ सस्पेंड

shailendra gupta
0
शिवपुरी। पिछोर छोटी मछली का शिकार करने एवं प्रतिबंधित जाल का उपयोग करने के मामले में मत्स्य विभाग के डायरेक्टर ने पिछोर के एफओ को निलंबित कर दिया।

गौरतलब है कि पिछोर के नागदा तालाब में चट्टी जाल का उपयोग करके 25 बोरी छोटी मछली का शिकार तब किया गया जबकि अनुबंध 24 मई को खत्म हो गया। इस मामले में पिछोर के एफओ एलएल बामोरिया ने जब्त किए गए जाल व मछली को 25 हजार रुपए में उन्हीं लोगों को नीलाम कर दिया था।

जबकि मछली एवं सामग्री की कीमत 3 लाख रुपए थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए मत्स्य विभाग के डायरेक्टर भोपाल यूके पुरोहित ने प्रथम दृष्टया एफओ बामोरिया को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। उप संचालक मत्स्य शिवपुरी बीके पालीवाल ने बताया कि पिछोर एफओ
को निलंबित कर दिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!