सफाईकर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी का लगा अंबार

shailendra gupta
0
शिवपुरी। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 28 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मियों ने आज 5वे दिन भी अपना कार्य बंद रखा। जिस कारण पूरे शहरभर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई न होने के कारण बीमारियां फैलने की आशंका भी प्रबल हो गई हैं।

इस मामले में नपाध्यक्ष ने पहल करते हुए सफाईकर्मियों से बातचीत की है और उनकी समस्याओं का हल ढूंढऩे के लिए 7 दिवस का समय मांगा है। साथ ही उनसे हड़ताल खत्म करने की अपील की, लेकिन सफाईकर्मी नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। जबकि सफाईकर्मियों की मनमानी पर उद्योग मंत्री यशोधरा राजे ने नाराजगी जताई थी।

विदित हो कि शिवपुरी नगरपालिका में सफाईकर्मियों को अंशकालीन वेतनमान पर रखा गया था। जो पिछले 9 वर्षों से अंशकालीन वेतनमान पर ही साफ-सफाई का काम कर रहे थे। जबकि मस्टरकर्मियों का वेतनमान दो हजार से बढ़ाकर 6 हजार से 9 हजार कर दिया था। जिस पर अंशकालीन वेतनमान पर कार्य कर रहे सफाईकर्मियों ने वेतन बढ़ाने के लिए नपा के आगे प्रस्ताव रखा, लेकिन नपा ने उनके प्रस्ताव पर कोई निर्णय लेना उचित नहीं समझा जिस पर सफाईकर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

28 मई को हड़ताल के पहले दिन सफाईकर्मियों ने अपने काम को रोक दिया और नगरपालिका में नपा द्वारा उनके साथ किए गए भेदभाव को लेकर हड़ताल पर बैठ गए। इसके बाद भी नगरपालिका ने उनकी समस्या को नहीं सुना तो दूसरे दिन सफाई कर्मचारी भीड़ की शक्ल में आक्रामक तेबर लेकर हाथों में झाडू थामे नगरपालिका पहुंचे और नारेबाजी करते हुए नपा सीएमओ अशोक रावत को घेर लिया था। इसके बाद नपाध्यक्ष रिशिका अनुराग अष्ठाना ने सफाईकर्मियों से बातचीत की।

जहां उन्होंने सफाईकर्मियों से कहा कि वह अपना काम शुरू करें और उनकी समस्याओं को हल करने का उनके द्वारा प्रयास किया जाएगा। जिसके लिए उन्हें सात दिवस का समय दिया जाए। जिससे वह बैठक आयोजित करेंगे और विस्तृत चर्चा कर उनकी समस्या का समाधान खोजा जाएगा। लेकिन नपाध्यक्ष की बात को भी सफाईकर्मियों ने नहीं माना और अपनी हड़ताल आज 5 वे दिन भी जारी रखी।

सूअर समस्या से ध्यान हटाने के लिए रच रहे हैं प्रपंच: यशोधरा राजे
शिवपुरी में कलेक्ट्रेट में जलावर्धन योजना को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद स्थानीय विधायक और उद्योग मंत्री यशोधरा राजे ने सफाईकर्मियों द्वारा की जा रही हड़ताल को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी सुअरों को हटाने से बचने के लिए इस तरह के प्रपंच रच रहे हैं। लेकिन वह उनकी इस धमकी से डरने वाली नहीं है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!