आसमान से बरसी आग ने लोगों को झुलसाया

shailendra gupta
0
शिवपुरी। 25 मई से शुरू हुए नौतपों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। कल सातवे दिन जहां पूरे अंचल में गर्मी के कहर से लोग कराह उठे हैं। वहीं आज सुबह से  ही तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। स्थिति यह हुई कि लोगों के कूलर-पंखे भी इस गर्मी में फेल होते नजर आए। वहीं सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। वहीं बीती शाम ठण्डी हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

विदित हो कि शिवपुरी शहर में इस बार गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं नौतपों में सूर्य ने भी अपना प्रकोप दिखाया। कल भीषण गर्मी के साथ उमस  से लोगा कराह उठे। वहीं शाम को चली ठण्डी हवा ने लोगों को राहत प्रदान की।  जबकि आज सुबह जैसे ही सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पड़ीं वैसे ही गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। सुबह से ही पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया और दिन चढ़ते ही तापमान भी चढ़ता चला गया।

जिससे लोग कल की तरह आज ाी धूप से झुलसते नजर आए। गर्मी के कारण बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई। वहीं सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। स्थिति यह हो गई घरों में लगे कूलर, पंखे और एसी भी गर्मी के आगे नतमस्तक हो गए। राहगीर जहां गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छाव ढूंढ़ते नजर आए। वहीं घरों में कैद लोग ठण्डे पेय पदार्थों से गर्मी शांत करते हुए देखे गए।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!