शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में स्थित माता मंदिर से एक शराबी युवक ने मूर्ति से माता के श्रृंगार को हटा दिया और उनके सिंदूर को पौंछ दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी गजराज पुत्र रामचरण गडरिया के खिलाफ धारा 295 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती 30 मई को डेहरवारा गांव के बाहर स्थित माता के मंदिर पर आरोपी गजराज पुत्र रामचरण गडरिया शराब पीकर घुस गया और उसने मंदिर में स्थापित माता की मूर्ति से श्रृंगार को हटाकर फेंक दिया। साथ ही मूर्ति पर लगे सिंदूर को पौंछ दिया। जब यह घटनाक्रम ग्रामीणों को पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर आरोपी गजराज भाग गया। बाद में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज करा दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।