सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर सहित नगदी चोरी

shailendra gupta
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 लुहारपुरा में एक सूने घर को चोरों ने निशाने पर ले लिया और वहां से सोने चांदी के  आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी अपने परिवार सहित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। चोरी की सूचना गृहस्वामी के पिता ने दूसरे दिन सुबह दी।
जिसके बाद फरियादी रामावतार पुत्र प्रभुदयाल झा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामावतार निवासी वार्ड क्रमांक 2 लुहारपुरा 19 जून को अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए घर में ताला लगाकर गए हुए थे। बीते 20 और 21 जून की दर यानी रात कोई अज्ञात चोर घर के मु य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया और वहां से सोने-चांदी के जेबरात व नगदी कुल 35 हजार रूपये चोरी कर ले गए। सुबह जब रामावतार के पिता प्रभुदयाल ने अपने पुत्र के घर का ताला टूटा हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना रामावतार को दे दी। बाद में गृहस्वामी अपने परिवार सहित वापिस लौटे और घर की स्थिति देख पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!