पड़ौसी ने झांसा देकर नाबालिग को भगाया

shailendra gupta
शिवपुरी। शहर के लाल माटी मस्जिद के पास रहने वाला एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। उक्त घटना रात्रि के समय घटित हुई जब बालिका के परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों को आरोपी द्वारा बालिका को भगा ले जाने की जानकारी लगी तो वह कोतवाली पहुंची और आरोपी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी छोटू जोशी पुत्र सीताराम जोशी निवासी लाल माटी विगत दिवस रात्रि करीब 1 बजे फरियादिया भूरी बानो पत्नी रहीस खां की 15 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। घटना की जानकारी कल सुबह जब फरियादिया को लगी तो उन्होंने पुत्री की खोजबीन की। जहां उन्हें जानकारी लगी कि आरोपी छोटू जोशी उनकी नाबालिग पुत्री को ले गया है तो वह आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वहां आरोपी नहीं मिला और आरोपी के परिजन भी ठीक ढंग से जवाब नहीं दे सके तो फरियादी अपने पति के साथ कोतवाली पहुंची।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!