शिवपुरी। भौती थाना क्षेंत्र की खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम शेरगढ़ के रास्ते में आज शनिवार को सुबह रन्नोद से खोड़ आ रहे एक बाइक सवार को दूसरी बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट कर दी। बदमाश बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई ठोस सुराग हाथ लग गया है जिससे बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होने की उम्मीद है।
रन्नोद में रहने वाले बल्लू पुत्र अमरसिंह लोधी(27) आज सुबह अपनी हीरो होंडा बाइक से अपने गांव से खोड़ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ग्राम शेरगढ़ के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने बल्लू को रोक लिया और उस पर लाठियों से प्रहार कर उसकी मारपीट की और उसकी बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की पतारसी शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।