रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के परिणाम

shailendra gupta
शिवपुरी। स्केटिंग के क्षेत्र में अंचल का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं के उत्साह को बढ़ाने रविवार की अलसुबह स्थानीय दो बत्ती चौराहे पर सुपरहनी कै प द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम में मु य अतिथि अनूप गोयल अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल समाज व राजकुमार खटीक रहे जिन्होंने हरी झण्डी दिखाकर बच्चों के हौंसलों का उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर अनूप गोयल ने कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चे हरेक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहे यही बच्चे भविष्य में शिवपुरी की शान होंगें, इन्हें प्रशिक्षित करने वाले कोच रवि कसाब प्रशंसा के योग्य है जो सैकड़ों बच्चों को इस प्रतियोगिता के लिए ना केवल प्रेरित कर रहे है बल्कि इन्हें कुशल प्रशिक्षण देकर संभाग, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार भी कर रहे है। 

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में प्रथम वासु बंसल, द्वितीय लविश बंसल, गल्र्स में प्रथम अर्पिता शेजवार व द्वितीय कोमल गुप्ता तृतीय गीतिका भदौरिया रही जबकि मिनी गल्र्स में रिशिका शेजवार प्रथम व क्रिपेश डाबरिया द्वितीय व परीराजा परमार तृतीय रही, जूनियर वर्ग में प्रथम योगेश रजक जबकि द्वितीय वंश पुत्र  हेमंत(बॉबी) शर्मा इंदिरा नगर एवं तृतीय पुनीत रहा। इस प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया जबकि मौजूद उनके अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागियों ने भी भाग लिया जिन्होंने प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया इनमें  आदित्य अग्रवाल, देवराज खटीक, शिवाजी परमार, यश अग्रवाल, नितिन वर्मा, प्रिंस कुशवाह, प्राजक्ता झोपे, हर्षिता राय, निष्ठा भटनागर शामिल है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!